फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घूंघट की ओट में हुरियारिनों ने थामी कमान, बरसीं प्रेम की लाठियां

विज्ञापन
नौहझील में हुरियारों पर लट्ठ से प्रहार करतीं हुरियारिनें।
विज्ञापन
नौहझील। ब्रज की सतरंगी छटा और राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का प्रतीक लठामार होली शनिवार को कस्बे में पूरी भव्यता के साथ आयोजित की गई। ठाकुर राधा श्याम सुंदर मंदिर के सौजन्य से आयोजित उत्सव में परंपरा और उल्लास का ऐसा संगम दिखा कि समूचा कस्बा होरी रे रसिया... के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। लठामार होली का आनंद लेने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ ठाकुर राधा श्याम सुंदर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जहां मंदिर के महंत ईश्वर चंद्र शास्त्री ने हुरियारे और हुरियारिनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दोपहर साढ़े 11 बजे जब रथ में सवार भगवान ठाकुर राधा श्याम सुंदर का डोला निकला, तो वातावरण भक्तिमय हो गया। राधा की सखियों के रूप में सजी हुरियारिनें घूंघट की ओट में हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसा रही थीं, तो द्वापर युग की जीवंत झलक दिखाई दे रही थी।
नगर भ्रमण के दौरान यह भव्य शोभायात्रा बाजना रोड, अयोध्या कुंज कालौनी, चामड़ चौराहा, होली चौक और रेतिया बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। कस्बा के लोगों ने पुष्प वर्षा और पटुका पहनाकर हुरियारों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान पहुंची, जहां मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रमों के दौरान मेरौ खोय गयौ बाजू बंद रसिया होरी में.... और आज बिरज में होरी रे रसिया... जैसे पारंपरिक भजनों पर कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन शाम साढ़े 4 बजे हुआ, जिसमें आयोजकों द्वारा सभी हुरियारिनों को उपहार भेंट किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी सोनू सिंह समेत फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें