मथुरा। विरोधियों को जवाब हम सभी को एकजुट होकर देना होगा। अति आत्मविश्वास में रहने की कोई जरूरत नहीं। इसके लिए बूथ पर पूरी ताकत झोेंक दें। चाहे बड़ा नेता हो या फिर कार्यकर्ता अभी से भाजपा उम्मीदवार को जिताने में जुट जाएं। मथुरा की पांचों विधानसभा जिताकर यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनाएं। यह मंत्र यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने चुनाव प्रबंधन समिति, संचालन समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिए।
इसके बाद धर्मेंद्र ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। विरोधी दल एकजुट होकर मैदान में उतरे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, यूपी के सह प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. देेवेंद्र शर्मा, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महानगर संयोजक राजू यादव, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, सूर्यकांतम शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, रविंद्र पांडेय, श्याम सिंह अहेरिया, राजेश अग्रवाल, डॉ. रमाशंकर पांडेय, हरेंद्र शर्मा, योगेंद्र चतुर्वेदी, सुमित शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, केके पचौरी, सुनील चतुर्वेदी, सुरेंद्र प्रधान, गजेंद्र चौधरी, चिंताहरण चतुर्वेदी, राजकुमार मांट वाले, हरिओम शर्मा, राजेंद्र पटेल, नवीन मित्तल, गोपाला चतुर्वेदी, श्याम सिंघल आदि मौजूद रहे।
जलेसर के भाजपा नेताओं ने भी की मुलाकात
जलेसर सीट के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मथुरा आकर मुलाकात की। इनमें अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, जलेसर चेयरमैन विकास मित्तल, ब्लॉक प्रमुख जलेसर अशोक यादव, ब्लाक प्रमुख अवागढ़ सत्यपाल, बना के वरिष्ठ नेता अनिल प्रताप सिंह व विधानसभा संयोजक अनिल प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। इन्होंने बंद कमरे में मंत्री से सीट घोषित किए जाने को लेकर काफी देर तक विचार-विमर्श किया।