फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोयला अलीपुर में स्थिति गंभीर

विज्ञापन
कोयना अलीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते विधायक
विज्ञापन
रिफाइनरी। यमुना के उफान से कोयला अलीपुर और आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। खेतों और गलियों में कई फीट तक पानी भर गया है। लोग यहां से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कोयला अलीपुर, दामोदरपुर, औरंगाबाद क्षेत्र के खेतों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। धान व चारे की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। गांव में गलियों और घरों में भी पानी घुस आया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं।

प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराए जा रहे हैं। पानी भरने से दो दर्जन से अधिक काॅलोनियां व कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों को ट्रैक्टर, नाव आदि के सहारे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें