फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शाइन सिटी फर्जीवाड़े का आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

विज्ञापन
मथुरा। आ​र्थिक अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार आरोपी तेजनारायण शुक्ला (हरी टीशर्ट में)। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। लखनऊ में शाइन सिटी फर्जीवाड़े के सह आरोपी तेजनारायण शुक्ला को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार शाम को को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी 20 हजार का इनामी है, लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी वृंदावन में रहकर कॉलोनी काटने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


छह साल पहले लखनऊ में शाइन सिटी बसाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया था। इसमें लोगों को सस्ती जमीन और उपहार दिलाने के नाम पर ठगा गया था। बाद में मामला खुलने पर प्रदेश भर में शाइन सिटी बसाने वालों के खिलाफ तीन सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें मुख्य आरोपी राशिद नसीम के साथ सीतापुर के थाना लहरपुर स्थित मरसंडा निवासी तेजनारायण शुक्ला भी सह आरोपी था। उसके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी पर लखनऊ पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। 2020 में गोमतीनगर थाने में दर्ज हुए दो मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। इन दोनों ही मुकदमों में अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा है। बुधवार को वृंदावन में आरोपी के होने की सूचना पर आर्थिक अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में टीम वृंदावन पहुंची। यहां ओमेक्स सिटी स्थित आवास से शाम साढ़े छह बजे के करीब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वह वृंदावन में रहकर एक नई कॉलोनियां बसाने का काम कर रहा था। आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं थी कि वह लखनऊ के शाइन सिटी फर्जीवाड़े का सह आरोपी हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी उसे लखनऊ लेकर रवाना हो गए।
-
घटना के बाद नेपाल भाग गया था तेजनारायण
फर्जीवाड़ा खुलने के बाद मुख्य आरोपी राशिद नसीम के साथ तेजनारायण भी वर्ष 2019 में भारत से नेपाल भाग गया था। यहां नेपाल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। नेपाल पुलिस की कस्टडी में 30 दिन रहने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद राशि नसीम दुबई भाग गया और तेजनारायण भी कहीं जाकर छिप गया था। तेजनारायण की गिरफ्तारी के बाद उससे अभियुक्त राशिद नसीम के बारे में और भी पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें