फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरे पेड़ काटने के मामले में शंकर सेठ को मिली अंतरिम जमानत

विज्ञापन
_पुलिस गिरफ्त में आरोपी शंकर सेठ - फोटो : _पुलिस गिरफ्त में आरोपी शंकर सेठ
विज्ञापन
मथुरा। छटीकरा वृंदावन मार्ग स्थित डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने मामले में गिरफ्तार हुए शंकर सेठ को सीजेएम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। प्रकरण में जैंत पुलिस ने दो और लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के बाद सुर्खियों में आए धौली प्याऊ निवासी शंकर सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शंकर सेठ को पुलिस ने एसीजेएम प्रथम सोनिका वर्मा के समक्ष पेश किया जहां आरोपी की अंतरिम जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली गई। स्थायी जमानत के लिए आगामी तिथि पर बहस होगी। दरअसल तीन विभागों ने इस मामले में शंकर सेठ के खिलाफ जैंत थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसमें वन विभाग ने हरे पेड़ काटने, विद्युत निगम ने विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त करने और एमवीडीए ने डालमिया फार्म हाउस के सामने लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक जैंत ने बताया कि पॉकलेन और जेसीबी के दो चालकों को भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें