फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: काम में लापरवाही पर संविदा कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन देने में लापरवाही करने की कीमत संविदा कर्मी को अपनी नौकरी खोकर चुकानी पड़ी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संविदा कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मयूर विहार उपकेंद्र के धौली प्याऊ क्षेत्र में टीम चेकिंग के दौरान जाट धर्मशाला पहुंची। जांच में धर्मशाला की बिजली घरेलू कनेक्शन से चलती मिली। पूछने पर उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने संविदा कर्मी विनय कुमार को धर्मशाला के लिए व्यवसायिक कनेक्शन देने के लिए काफी समय पहले आवेदन दिया था। इसके बाद से संविदा कर्मी उन्हें टरका रहा था। उपभोक्ता के आरोपों की संविदा कर्मी से पूछताछ हुई तो बात सच निकली। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है। जो भी संविदा कर्मी इस तरह की लापरवाही बरतेंगे। उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कटवाए 615 बकाएदारों के कनेक्शन, 27 पर एफआईआर
मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि मंगलवार को जिले भर में बकाएदारों से वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 152.22 लाख रुपये की बिल बकाएदारी में कुल 615 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 27 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के कनेक्शन काटकर कटिया में प्रयुक्त की जा रही केबल जब्त कर ली गई। कुल 64.43 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 759 उपभोक्ताओं के लोड में 951 किलोवाट भार क्षमता की वृद्धि की गई है। 86 उपभोक्ताओं के टैरिफ में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



साढ़े तीन घंटे गुल रही 220 केवी उपकेंद्र गोकुल की बिजली
अधिशासी अभियंता विजयेंद्र सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर 132 केवी मेन बस पर अनुरक्षण कार्य किया गया था। इससे 33 केवी यूपीनेडा, राया, बलदेव, मडोरा, मथुरा कैंट, लक्ष्मी नगर, गोकुल, बलदेव द्वितीय(बरौली), नमामि गंगे महावन की बिजली आपूर्ति सुबह 6 बजे से साढ़े नौ तक बाधित रही। काम पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें