फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीदाऊजी मंदिर में सेवायतों ने किया बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध किया

विज्ञापन
मथुरा। बलदेव में श्री दाऊजी महाराज में वृंदावन कॉरिडोर का विरोध करते सेवायत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। श्रीदाऊजी मंदिर के सेवायतों ने वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर व न्यास बनाए जाने का विरोध किया। मंदिर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सभा में तीर्थ पुरोहितों ने इस कृत्य को सनातन विरोधी बताया।
विज्ञापन

बुजुर्ग सेवायत पूरन गोस्वामी ने कहा सरकार का यह कार्य सनातन विरोधी कार्य है। जब तक जीवित रहेंगे सनातन और मंदिरों की रक्षा करेंगे। हमारे पूर्वज औरंगज़ेब से लड़े थे, हम इस सरकार से मरते दम तक लड़ेंगे। हमने कुर्बानी दी है आगे भी देंगे। बैकुंठ नाथ पांडेय ने कहा मंदिर की पूजा सेवा व चढ़ावे पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिये। मर्यादा व विधान से सेवा पूजा चलनी चाहिए। कॉरिडोर के बजाए सरकार को अन्य उपायों पर विचार करना चाहिये। यमुना शुद्धिकरण, बिजली, पानी, सड़क, सफाई की ओर सरकार को देखना चाहिये।
इस दौरान महेश पांडेय, भगवत पांडेय, बलदेव पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय, सिया पहलवान, प्रशांत पांडेय, सोनू पांडेय, रामू पांडेय, जतिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें