फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, यात्री हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही। मानसून आने पर बारिश का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। स्पेशल ही नहीं, नियमित ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को साढ़े 9 घंटे तक की देरी से ट्रेनें जंक्शन पर आईं।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर दिल्ली और भोपाल की ओर जाने वाले यात्री ट्रेनों के इंतजार में काफी देर तक बैठे रहे। जंक्शन पर मंगलवार को गांधीधाम स्पेशल (09452) ट्रेन 9.40 घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से कोटा और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोटा जाने वाले छात्र निशांत ने बताया कि कोटा में पढ़ाई करते हैं। वहीं उत्कल एक्सप्रेस (18478) साढ़े 3 घंटे देरी से पहुंची। मध्य प्रदेश के कटनी जाने वाले यात्री विपिन सिंह ने बताया कि वृंदावन घूमने आए थे। वापस घर जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन देरी से आने के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते कुछ ट्रेनें धीमी चल रही हैं। इसके अलावा कई मंडलों में रेलवे कार्य होने के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। उधर जंक्शन आने वाली गीताजयंती एक्सप्रेस, पाताल कोट एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से आईं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल से सभी ट्रेनें 90 प्रतिशत समय से रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें