फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों को मिलेंगे 383 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों को अब जल्द ही 383 नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के रूप में चयनित शिक्षकों की सूची चयन आयोग ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है, जिसे नियुक्ति पत्र के लिए संबंधित विद्यालय के हवाले कर दिया गया है। संभावना है कि अब जल्द ही ये शिक्षक चयनित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग ने हाल ही में टीजीटी और पीजीटी के चयन की सूची जारी की है। इसमें 383 शिक्षक मथुरा जनपद के लिए चयनित किए गए हैं, जिसमें 300 शिक्षक टीजीटी और 83 शिक्षक पीजीटी के हैं। इनके नाम और आवंटित विद्यालयों की लिस्ट दिवाली के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को जारी की गई थी। इसके तहत विद्यालय स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जानी है।
लेकिन बड़ी संख्या में प्रतिदिन चयनित शिक्षक डीआईओएस ऑफिस और आवंटित विद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। नियुक्ति में हो रही देरी उनकी बेचैनी को बढ़ा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चयनित शिक्षकों की सूचना आयोग की सूची के साथ विद्यालयों को भेज दी है। एक प्रति शिक्षक को भी दी गई है। संबंधित विद्यालयों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि नियुक्ति प्रक्रिया इस माह में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें