फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नई शक्ति और नई दिशा देने में महिलाओं की अहम् भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मंगलवार को मातृशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अपने मनोभावों मां की महिमा तेरी ऊंगली पकड़ के चला, नारी सशक्तिकरण (एकल अभियान), श्री राधा कृष्ण लीला (दानलीला, महारास, होली लिए प्रेम भरो त्योहार ब्रज में होली आई रे) के माध्यम से ब्रज के महत्व का भी बखान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दीक्षाश्री ने किया। कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए आध्यत्मिक प्रवक्ता स्वामी गिरिशानंद ने कहा कि सृष्टि का प्रारम्भ भी शक्ति से ही हुआ है। विशिष्ठ अतिथि रेखा चूड़ासमा ने बताया कि मातृशक्ति के जागरण से ही देश का विकास संभव है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सूद ने कहा कि बालिका शिक्षा विद्या भारती का एक महत्वपूर्ण आयाम है। इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद महाराज एवं भारतीय श्रीविद्या परिषद के मंत्री डॉ. विद्योत्तमा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय प्रबंध समिति से अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, बॉकेबिहारी शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, राजकुमारी धानुका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें