फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में पलटी...मच गई चीखपुकार, कई छात्र हुए घायल

Tue, 26 Aug 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में बाइक को बचाने के चक्कर वैन गड्ढे में जाकर पलट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही वैन मंगलवार दोपहर मांट रोड पर पलटी गयी। इसमें कई छात्र चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


नींवगांव रोड़ पर स्थित आरके इंटर काॅलेज की स्कूल वैन मंगलवार दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने मांट रोड पर जा रही थी। वैन को चालक राघवेंद्र चला रहा था। मांट रोड पर डीसीएस काॅलेज के निकट बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कूल वैन गड्ढे में जाकर पलट गई। 

वैन को पलटता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने छात्रों को वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मौके पर पहुंच गए। प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा ने बताया कि वैन में सवार छात्रों के मामूली चोट आयी हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं, उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें