फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब...पुलिस को देख कार छोड़ तस्करों ने लगा दी दाैड़, दो गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस और आबकारी की टीम ने पीछा कर कार को रोका तो उसमें सवार चालक और उसके साथी ने दौड़ लगा दी। टीम ने दोनों तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तस्करी की शराब बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में आबकारी विभाग और रिफाइनरी पुलिस ने हरियाणा से बिहार शराब ले जाते दो तस्करों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार और लाखों रुपये कीमत की विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक (प्रथम) निहान्त यादव को तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। आबकारी और रिफाइनरी पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरारी चौकी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी।

पुलिस को देख चालक ने कार को कस्बा की ओर मोड़ दिया। पुलिस और आबकारी की टीम ने पीछा कर कार को रोका तो उसमें सवार चालक और उसके साथी ने दौड़ लगा दी। टीम ने दोनों तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


http://
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रतापगढ़ के माधोपुर निवासी आशीष पाल और पटना के पटेल नगर निवासी मुकेश कुमार बताया। कार की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। शराब तस्करों ने बताया कि वह हरियाणा से बिहार शराब लेकर जा रहे थे।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें