बरसाना: राधारानी के जन्म लेते ही वेद ऋचाओं से गूंज उठा ब्रह्मगिरि पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
गंडमूल नक्षत्र होने के कारण 27 कुओं का जल, 27 पेड़ों की पत्तियां, 27 तरह के पुष्प, 27 तरह की औषधी, 27 तरह के मेवे, 27 फल, 27 पेड़़ो की जड़ें तथा सोने-चांदी के मूल मूलनी और कांस्य छाया पात्र में तेल व हवन आदि के साथ मूल शांति कराई गई। यह प्रकिया रात दो बजे से शनिवार तड़के चार बजे तक चली। घड़ी की सुई ने जैसे ही साढ़े चार बजाए मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल व वेद मंत्रों से गूंजने लगा। सेवायत राधारानी के विग्रह को गर्भ गृह से बाहर लेकर आए और कमल पुष्पों से सुशोभित चांदी की चौकी पर विराजमान किया।
इसके बाद लाडली जी मंदिर स्थित जगमोहन में राधारानी की दिव्य प्रतिमा का महाभिषेक कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर सेवायतों द्वारा दूध, दही, शहद, घी, बूरा, केसर, गुलाब जल, गोघृत, पंचरतन, नवरतन आदि से महाभिषेक किया गया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण घंटे, घड़ियाल और वाद्ययंत्रों की आवाज से गूंज रहा था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब सवा घंटे तक अभिषेक किया गया।
यह भी पढ़ेंः- मथुरा न्यूज: राधा अष्टमी पर दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया
बरसाना: राधारानी के जन्म लेते ही वेद ऋचाओं से गूंज उठा ब्रह्मगिरि पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
उधर, श्रद्धालु राधा रानी की जयघोष कर रहे थे। पूरी बरसाना नगरी राधामय नजर आ रही थी, जिधर देखो उधर श्रद्धालु राधा रानी के भजनों पर थिरकते दिखे। बृषभानु नंदनी के जन्म के दौरान सेवायत व श्रद्धालुओं द्वारा खेल, खिलौने, फल, मिष्ठान आदि वितरित किए गए। इस दौरान कृष्णानंद भट्ट, घनश्याम राज भट्ट, जगन्नाथ शास्त्री, ब्रजेश गोस्वामी, गोपेंद्र गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, माधव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
बरसाना के सभी मंदिरों में रही राधाष्टमी की धूम
मान मंदिर में तड़के चार बजे रमेश बाबा के सानिध्य में राधाजी का अभिषेक कर जन्मोत्सव मनाया गया। रंगीली महल में राधा जन्मोत्सव पर केक काटा गया। ब्रह्मलीन जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के स्थापित कीर्ति मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। श्रीजी मंदिर के अलावा कीर्ति मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
यह भी पढ़ेंः- रेस्तरां पर गैर समुदाय के युवक के साथ युवती: खुशनुमा माहौल और पहुंच गए घरवाले; फिर जो हुआ खड़े कर देगा रोंगटे
बरसाना: राधारानी के जन्म लेते ही वेद ऋचाओं से गूंज उठा ब्रह्मगिरि पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना: राधारानी के जन्म लेते ही वेद ऋचाओं से गूंज उठा ब्रह्मगिरि पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
लाला के गांव से आई दूसरी बार बधाई
राधारानी के जन्म लेते ही शनिवार की सुबह नौ बजे नंदगांव के ग्वाल पारंपरिक वेशभूषा में पुनः बधाई लेकर श्रीजी महल गए। इसके बाद मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे तक वृषभानोत्सव के दौरान नंदगांव व बरसाना के समाजियों ने समाज गायन किया।