फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को हुआ इश्क तो कातिल बने घर वाले: हत्या कर जला दिया और हो गए फरार; पुलिस ने अधजले शव से निकाली हड्डियां

Tue, 06 Jun 2023 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बेटी को इश्क हुआ तो घर वाले कातिल बन गए। उसकी हत्या करके शव को जला दिया और हो गए फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव से हड्डियां निकालकर जांच को भेजी हैं। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार रात एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने बिना पुलिस को बताए मंगलवार सुबह आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अधजले शव से साक्ष्य एकत्र करके जांच के लिए भेजे हैं। उधर, घटना के बाद से परिजन फरार हैं। मामला झूठी आन के खातिर हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने ग्रामीणों से बात करके ली जानकारी 

मामला बरसाना थाना क्षेत्र के हाथिया गांव का है। गांव में मंगलवार सुबह बिटोरे में किसी को जिंदा जलाने की सूचना से सनसनी फैल गई। सीओ राममोहन शर्मा व थाना प्रभारी प्रमोद पवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

युवक से नजदीकी संबंध थे

सीओ ने बताया कि गांव निवासी राजवीर उर्फ पप्पू की 25 वर्षीय पुत्री नीतू की शादी पांच साल पहले अड़ूकी गांव निवासी लखन के साथ हुई थी। ससुराल में विवाद होने के बाद से नीतू मायके आकर माता-पिता के साथ रहने लगी। यहां उसके किसी युवक से नजदीकी संबंध थे। ऐसे में वह घर से अक्सर घंटों गायब रहती थी। परिजनों ने उसे मना किया फिर भी नहीं मानी। 

पुत्री का दाह संस्कार कर दिया

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात नीतू की तबीयत खराब होने का जानकारी मिली। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद मंगलवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने आनन-फानन में पुत्री का दाह संस्कार कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने 

लोगों से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अधजले शव की हड्डियां बटोरकर फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजीं। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। फॉरेंसिंक जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। फिलहाल जांच में जुटे हैं और परिजनों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें