फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: संत प्रेमानंद का बिगड़ा स्वास्थ...यात्रा स्थगित, इंतजार कर रहे भक्तों के छलक पड़े आंसू

Thu, 17 Apr 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खराब स्वास्थ के चलते संत प्रेमानंद की यात्रा स्थगित कर दी गई। ऐसे में यात्रा मार्ग पर बैठे भक्तों में मायूसी छा गई। कई भक्त भावुक हो गए। वह संत प्रेमानंद के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा, जब स्वास्थ कारणों के कारण दो दिनों से यात्रा नहीं निकल पाई। सड़कों के किनारे, मार्गों पर घंटों इंतजार कर रहे भक्तजन को जब यह खबर लगी कि महाराज जी आज भी नहीं आएंगे तो माहौल भावुक हो उठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती
 

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा जिस मार्ग से गुजरने वाली थी वहां हजारों की संख्या में भक्तजन दूर-दूर से आकर सड़क किनारे बैठ गए थे। कोई फूलों की थाली लेकर, कोई आरती की थाल सजाए तो कोई अपने कष्टों से मुक्ति की आस लेकर बैठा था।

ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

 
विज्ञापन

लेकिन जब भक्तों को ज्ञात हुआ कि महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है और यात्रा आज भी नहीं निकलेगी, तो कई की आंखों में मायूसी और आंसू छलक पड़े। महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भक्तों ने वहीं बैठकर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें