वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी सैकड़ों श्रद्धालु शुक्रवार रात आश्रम के बाहर पूरी रात डटे रहे। भक्तों को उम्मीद थी कि महाराज दर्शन देंगे। हुआ भी ऐसा ही, अल सुबह आश्रम के द्वार खुले और संत प्रेमानंद महाराज ने बाहर आकर सभी को दर्शन दिए। महाराज को देखते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। किसी ने दंडवत प्रणाम किया तो किसी ने राधे-राधे का जयघोष किया। भक्तों की भीड़ में कई लोग महाराज के दर्शन के बाद अश्रुपूरित नजर आए।