युवती अपने भाई के साथ आगरा से प्रेम मंदिर के समीप आधी रात को पहुंच गई। आरोपी सुंदरम ने युवती को बताया कि उनकी गाड़ी इससे आगे नहीं जा सकती वह उन्हें बुलेट से पहुंचा देगा क्योंकि वहां संत दर्शन के लिए बहुत लंबी लाइन लगती है। आरोपी युवती को अपने ऑफिस ले जाने की बताकर रात के दो बजे होटल राधाकृष्ण धाम ले गया।
वहां कॉफी पीने को दी। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। संभवत: उसमें नशीला पदार्थ मिलाया था। आरोप है कि तभी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कुछ फोटो खींच लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा।
ये भी पढ़ें-
UP: रात में की पति की लंबी उम्र की कामना...सुबह उजड़ गया सुहाग, छह महीने पहले हुई शादी; परिवार में मचा कोहराम