फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग संग मधुमेह मुक्त भारत अभियान

Fri, 19 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ आरएसएस 21 जून से मधुमेह मुक्त भारत का अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इसमें योग विश्वविद्यालय बैंगलोर के निर्देशन में योग के माध्यम से लोगों को मधुमेह से छुटकारा दिलाने की तरकीब बताई जाएगी। मथुरा को भी इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन


विश्व में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन दुनियां भर के लोग योगाभ्यास करेंगे। इसी दिन आरएसएस के संगठन आरोग्य भारती ने मधुमेह मुक्त भारत अभियान की शुरूआत करने का फैसला किया है। इसमें लोगों को मधुमेह मुक्त करने में सहायक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आरोग्य भारती के जिला संयोजक उमाशंकर ने बताया कि इसमें बैंगलोर स्थित योग विश्वविद्यालय के प्रशिक्षक मोहनीय मथुरा आ रहे हैं। वह योग के माध्यम से लोगों को इस रोग से मुक्त करने की तरकीब बताएंगे। इसके लिए 20 और 21 जून को पंजीकरण शुरू होगा। फिर 28 जून तक नियमित रुप से सुबह छह से आठ बजे तक तपोभूमि स्थित श्रीकृष्णचंद्र गांधी इंटर कालेज प्रांगण में योग की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


इस अभियान को लेकर आयोजित बैठक में जिला संयोजक उमाशंकर के साथ डा. केसी मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, उमेश चंद्र, विजय बंटा, राजकुमार सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, डा. रमन टंडन ने आरोग्य भारती के इस देशव्यापी अभियान से अधिक से अधिक मधुमेह रोगियों को जोड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें