फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएसएस पिटाई प्रकरण में नया मोड़, स्टेशन उपाधीक्षक समेत आठ के खिलाफ थाने में दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Jul 2026 10:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा के डीएसएस पिटाई प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मामले में आरपीएफ कर्मी की ओर से भी स्टेशन उपाधीक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
डीएसएस नरेंद्र चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र चाहर से मारपीट और प्लेटफार्म पर घसीटने के मामले में जांच चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ भी आरपीएफ कर्मी ने पुलिस से शिकायत की है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ कर्मी हरेश प्रताप सिंह ने थाना सदर में तहरीर देकर डिप्टी एसएस सहित 7-8 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ अभद्रता की गई। कपड़े फाड़ दिए गए। मोबाइल और आईडी कार्ड भी छीना गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


आरपीएफ कर्मी हरेश प्रताप सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 जुलाई को उसकी डयूटी मंडल कार्यालय के बाहर लगी थी। वह वीडियोग्राफी कर रहे थे। वह सादा कपड़ों में थे। अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। तभी स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र चाहर आ गए। उनके साथी भी थे। उन्होंने घेरकर गाली देना शुरु कर दिया। विरोध पर मोबाइल और पहचान पत्र छीन लिया। उन्होंने विरोध किया। 

मगर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। काॅलर पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


वीडियो हुआ था वायरल
घटना मंगलवार शाम को हुई थी। डीआरएम कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति नजर आ रहा है। उसके रेलवे कर्मी घेरे हुए हैं। गालीगलाैज हो रही है। उक्त व्यक्ति गाली देने से मना कर रहा है। तभी नरेंद्र चाहर अपने कपड़े फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वह कपड़े फटने के बाद भी अपना पहचान पत्र और मोबाइल की मांग करते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें