फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में तीन दफा बदला मुख्यमंत्री का रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के रूट को लेकर गुरुवार तक माथा पच्ची करते रहे। इसके चलते तीन दिन में तीन दफा मुख्यमंत्री के रूट में फेरबदल किया गया। आखिरकार शहर के अंदर होकर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक जाने का फैसला लिया गया। यह रूट भरतपुर गेट डीग गेट होकर है।
विज्ञापन

सुरक्षा तथा प्रशासनिक निर्णयों के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री के पहुंचने का रास्ता तीन दिन में तीन दफा बदल दिया गया। पहली दफा पुलिस लाइन से हाइवे टाउनशिप तिराहा, गोवर्धन चौराहा पोतरा कुंड होकर तैयार किया गया था। इसके बाद स्टेट बैंक से होलीगेट और फिर अब पुलिस लाइन से टैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, भरतपुर गेट, डीग गेट तथा गोविंद नगर पोतरा कुंड रखा गया है। इस मार्ग का चयन करने के बाद निगम अधिकारी देर शाम तक सड़क किनारे के फुटपाथों को खाली कराने में जुट गए। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल तथा डीके सिंह ने फुटपाथों को खाली कराया। इसके अलावा सपाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के रूट पर डस्टबिन आदि भी रखवा दिए हैं। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जो रूट उन्हें सौंपा गया है वह उस पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
12 से पांच बजे तक मुख्यमंत्री रूट पर बंद रहेंगे भंडारा
मुख्यमंत्री रूट पर पड़ने वाले भंडारों से श्रद्धालुओं को 24 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रसाद नहीं मिल सकेगा। मुख्यमंत्री के सुरक्षा कारणों से इन भंडारों को इस समय में बंद रखने का निर्दश दिए है।
विज्ञापन

सफाई को लेकर अधिकारियों के छूटे पसीने
मुख्यमंत्री को रूट के बार-बार बदलने से सर्वाधिक परेशानी निगम कर्मचारियों को हुई है। उनको प्रत्येक राह में दो काम आवश्यक रूप से करने हैं। पहला काम सफाई दूसरा काम अतिक्रमण। जैसे ही उनको रूट के परिवर्तन की पता लगती वह दूसरे रूट में जुट जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें