कोतवाली क्षेत्र निवासी एक प्रवचनकर्ता की पत्नी ने आश्रम संचालक अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में अपने ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे डरा धमकाकर आश्रम में आने वाले लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए भी उस पर दवाब डाला।
महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसका अपने उसके पति को वृंदावन में नहीं रहने देता, वह उसे अक्सर बाहर भेज देता है। महिला ने ससुर पर उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि ससुर की शह पर उसका दामाद भी उसके साथ छेड़छाड़ किया करता है। महिला ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि परिवार में संपत्ति का विवाद है। ससुर ने अपना एक आश्रम गोशाला के नाम भी कर दिया है। जांच चल रही है।