फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: कार की उड़ गई छत, इंजन और पहिये दूर गिरे; लाश निकालते समय...पुलिसकर्मियों के हाथ कांप उठे

Mon, 10 Feb 2025 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। डिवाइडर से कार इतनी बुरी तरह से टकराई कि छत उड़ गई। कार के पहिये ओर इंजन दूर जा गिरे। कार सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। लाश की हालत देख 
 
विज्ञापन
मथुरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गांव भैंसा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार इतनी कार की छत उड़ गई। इंजन और पहिये भी दूर जा गिरे। कार के अंदर तीन युवक बुरी तरह से फंस गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि कासगंज के तबालपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार मथुरा रिफाइनरी में हेल्पर का कार्य करते थे। रविवार को वह अपने साथ काम करने वाले सुभाष और अंकित के साथ कार में सवार होकर कमरे के लिए चले। गांव भैंसा जाने वाली रोड पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में संदीप की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में कार चला रहे अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर संदीप के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह रिफाइनरी में सिविल सुपरवाइजर था। संदीप और उसके दोनों साथी रविवार की शाम को ड्यूटी खत्म कर कमरे पर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि नौकरी लगने के बाद संदीप की शादी की बात चल रही थी। उन्होंने संदीप के लिए एक लड़की को भी पसंद कर लिया था। जल्द ही रिश्ता पक्का कर शादी की तैयारी कर रहे थे, कि इससे पहले दुर्घटना में संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें