फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें नहीं चलेंगी, सवारी मिली तो दौड़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज कोई अतिरिक्त बसें नहीं चलाएगा। इस बार जिस रूट पर अधिक सवारियां होंगी, उस मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी। ऐसा कोरोना महामारी के चलते सवारियों का उम्मीद से कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण विगत चार महीनों से रोडवेज बसों के पहिए थमे हुए हैं। परिवहन विभाग महज प्रदेश में ही बसों का संचालन कर रहा है। कोरोना के चलते रक्षाबंधन पर भी इस परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे रोडवेज अफसरों का तर्क है कि सवारी भी मिल नहीं रही। वहीं दूसरे राज्यों में बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियाें ने कहा कि जिस रूट की सवारी निकलेंगी, उस रूट पर बस जरूर भेजी जाएगी।
इन राज्यों में नहीं जा रही बसें
-दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश
सवारियों को नहीं होने देंगे परेशान: संतोष
रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें नहीं चलेंगी। इतना जरूर है कि जिस रूट की सवारी पर्याप्त मिलीं, उस रूट पर बस भेजी जाएंगी। सवारियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष अग्रवाल, एसएस मथुरा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें