फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर बनी महापौर की भी सहमति

विज्ञापन
फोटो 2 नगर निगम में बजट को लेकर पार्षदों के साथ बैठक करते महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू साथ हैं नगर आयु? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। 373 करोड़ के बजट पर आखिरकार महापौर की सहमति भी बन गई । मंगलवार को नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु और समस्त पार्षद एक साथ बैठे और बजट को लेकर आपसी मनमुटाव को दूर किया। बता दें कि नगर आयुक्त द्वारा परिचालन विधि से पार्षदों की सहमति से बजट पास कराया गया था। उस दिन महापौर बैठक में नहीं थे। इस कारण उन्होंने बजट पर असहमति प्रदान की थी।
विज्ञापन

बजट को लेकर आयोजित बोर्ड बैठक में महिला पार्षद द्वारा नगर आयुक्त पर चप्पल चला दी गई थी। इसके बाद बजट की बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने परिचालन विधि का प्रयोग करते हुए सभी पार्षदों की सहमति प्राप्त कर ली और बजट पास कर दिया। हालांकि बैठक में शामिल नहीं होने के कारण महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु ने बजट पास करने की पद्धति पर असहमति जताई और कहा कि वह भी बजट पास कराना चाहते हैं। बजट को लेकर हुए मनमुटाव को दूर करने के लिए मंगलवार को लगभग सभी पार्षद एकजुट हो गए और नगर आयुक्त तथा महापौर के साथ चर्चा की। महापौर ने बैठक में बजट पास करने पर सहमति और संतुष्ट जाहिर की। महापौर ने बताया कि बैठक में बजट पर चर्चा हुई और वह इससे सहमत हैं। बैठक में शामिल पार्षद चौधरी तिलकवीर ने बताया कि महापौर ने भी पास बजट पर सहमति दी है। सभी पार्षदों की भी सहमति है। पार्षद विनोद भारद्वाज ने बताया कि बैठक में पास बजट को लेकर चर्चा हुई और महापौर ने सहमति दे दी है। नगर आयुक्त ने बताया कि महापौर को पास बजट की बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें