उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि सौंख रूट पर रोडवेज की 4 बसें लगाई गई हैं जो प्रतिदिन चलती हैं। भूतेश्वर बस स्टैंड पर सौंख जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे अभिषेक तिवारी ने बताया कि बस के लिए 40 मिनट से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं आई। यात्री आदित्य ने बताया कि वह सौंख से मथुरा कोचिंग करने आते हैं लेकिन बस नहीं मिलने से उसे ऑटो से जाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता की हत्या: नए एसएसपी को बीच में ही छोड़नी पड़ी क्राइम मीटिंग, चार्ज लेते ही हुई बड़ी वारदात