फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, चालक सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में सोमवार रात यूपी रोडवेज की बस हाईवे पर संजय कॉलेज के सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। चालक एवं एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जैंत पुलिस ने वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार रात दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही यूपी रोडवेज की ईदगाह डिपो की बस जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित संजय कॉलेज के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे बस में बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान आगरा के थाना बाह के नरहौलीपुरा निवासी देवेंद्र (25) पुत्र हरवेश के रूप में हुई।
बस चालक कृष्णकांत निवासी आगरा एवं बस में बैठा यात्री कालिंद्री बिहार आगरा निवासी रवि (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जैंत पुलिस ने वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली के एक होटल में कैश काउंटर पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें