फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओल कस्बे में डेढ़ साल से नहीं पहुंची रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कस्बा ओल में डेढ़ साल से रोडवेज की बस नहीं पहुंची। ऐसे में यहां के लोगों को निजी वाहन या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा के लोगों ने बताया कि पहले यहां पर रोडवेज बस आती थी जिससे वह मुख्यालय तक पहुंच जाते थे, लेकिन डेढ़ साल से कस्बा में रोडवेज की बस नहीं पहुंची। ऐसे में उन्हें मुख्यालय जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बा निवासी यशीद ने बताया कि उन्होंने रोडवेज को दोबारा से बस चलाने के लिए कई बार पत्र लिखा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
यतेंद्र सिंह ने बताया कि पहले कस्बा तक बस आती थी तो लोग बाजार करने के लिए भी जाते थे, लेकिन अब तो डग्गामार वाहन से मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। लोगों ने दोबारा से रोडवेज बस चलवाने की मांग की है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पहले बस चलती थी अब सवारी कम होने के कारण बस का संचालन कम बंद हो गया है। दोबारा बस चलवाने के लिए प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें