फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम योगी के दौरे से पहले बनाई गई सड़क जगह-जगह धंसी, ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में फंसी

Fri, 30 Jun 2023 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में सीएम योगी के दौरे से पहले बनाई गई सड़क जगह-जगह धंस गई। इससे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में फंस गई। इस वजह से यहां जाम की स्थिति बन गई। 
 
विज्ञापन
Mathura News: सीएम योगी के दौरे से पहले बनाई गई सड़क जगह-जगह धंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बनाई गई सड़क गुरुवार की सुबह धंस गई। सड़क धंसने से वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण-बलराम मंदिर के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली इसमें फंस गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। अभी कुछ दिन पहले ही इस सड़क को आनन-फानन में तैयार किया गया था।

विज्ञापन


बताते चलें कि 24-25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे थे। इससे पहले ब्रज क्षेत्र को सजाया गया था। इसी कड़ी में यह सड़क भी बनाई गई थी। गरुवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली सुरीर से ईंट लेकर परिक्रमा मार्ग से होकर वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित संतोष आश्रम के लिए जा रहा था। कृष्ण-बलराम मंदिर के पास ट्रॉली सड़क में धंस गई।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क धंसने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क बनाने पर घटिया सामग्री उपयोग करने की बात कही। लोगों का कहना है कि सीवर का कार्य पूरा करने के बाद लीपापोती करके यह सड़क बनाई गई थी। इससे यह जगह-जगह धंस गई है। कहा कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़े हादसे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें