मथुरा। हादसे में क्षतिग्रस्त मेटाडोर।
- फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर मजदूरों को लेकर नोएडा से आगरा की ओर जा रही टाटा 407 चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।
चालक शिवचरन सिंह निवासी गोपालपुर दिल्ली मंगलवार सुबह दिल्ली से टाटा 407 में मजदूर नीरज निवासी जोरावरपुर थाना कमासीन जिला बांदा, पत्नी आरती वर्मा, वीरेद्र सिंह, विजय, सुनीता, चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी आदि के साथ बांदा जा रहा थ।
उन्होंने टाटा 407 को भाड़े पर लिया था। नौहझील थाना क्षेत्र में सुबह 8 बजे माइल स्टोन 64 के निकट चालक को नींद आ गई। मैटाडोर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी घायल हो गए। एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने गाड़ी को सड़क से हटवाया। घायलों को अस्पताल भेजा। संवाद