फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर की बेरिकेडिंग हटाने को अर्द्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
मथुरा। तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के पदाधिकारी वृंदावन में मंदिर खोलने एवं बांके बिहारी मंदिर की ब? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना काल में अपने आराध्य के दर्शन से वंचित रहे भक्तों को अब ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ बेरिकेडिंग रास नहीं आ रही है। मंदिर की देहरी तक जाने से रोकने पर भक्तों में पुलिस-प्रशासन की मनमानी के खिलाफ उबाल है। इसको लेकर प्रीत-पुरोहित पंडा समाज सड़क़ों पर उतर आया और अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर बेरिकेडिंग हटाने व मंदिर खोलने की मांग की।
विज्ञापन

लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, लेकिन मंदिरों को नहीं खोला गया है। प्रभु के दर्शन से वंचित बांकेबिहारी के भक्तों को मंदिर के चारों ओर बेरिकेडिंग लगाने की जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए प्रीत-पुरोहित पंडा समाज ने मंगलवार को प्राचीन गोविंददेव मंदिर के पास अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
समाज के अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों ओर बेरिकेडिंग को हटाए और मंदिरों को भी तत्काल खोला जाए। पुरोहित और पंडा समाज की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। अगर जल्द मंदिर और बेरिकेडिंग नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल, सुंदरदास, विजय मिश्रा, राम गुरु, अर्जुन पंडित, सोनू शर्मा, पवन शर्मा, भिक्की लाल गोस्वामी आदि शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें