फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: सीट बंटवारे पर जयंत चौधरी ने कही ये बात, न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी को दीं शुभकामनाएं

Sun, 25 Feb 2024 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव पर सीट बंटवारे को लेकर इशारों-इशारों में संकेत दिया। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करने की बात कही। न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
मथुरा में मीडिया से बात करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचें। यहां उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने एनडीए या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ जाने पर खुलकर तो बात नहीं की। लेकिन, इशारों में भाजपा के साथ जाने का संकेत दिया।

विज्ञापन


रालोद प्रमुख आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर चल रहे धनगर समाज के धरने में शामिल हुए। आंदोलनकर्ताओं से बात की। उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही। इस दौरान रालोद के सभी विधायक एवं स्थानीय जिला एवं युवा कार्यकारिणी मौजूद रही।

रालोद प्रमुख ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा और सीटों को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। बहुत जल्द ही हम गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें