छाता (मथुरा)। सत्यापन न हो पाने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन में गरीबों को बंटने के लिए आई दाल, आटा व अन्य राशन तहसील में ताले में बंद है। गरीब लोग राशन न मिलने से वापस लौट कर जा रहे हैं।
छाता तहसील में गरीबों का सत्यापन नहीं हुआ है। राशन छाता तहसील के तालों में बंद है। जब इस बारे में अधिकारियों से बात की जाती है तो अधिकारी गरीबों का नाम तो लिख लेते हैं, लेकिन सत्यापन न होने का बहाना बना देते हैं। तहसील में अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। अंधेरगर्दी के चलते गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। तहसील में मौजूद महिलाओं ने कहा है कि उनको रोज यहां राशन के लिए बुला लिया जाता है, लेकिन सत्यापन न होने की वजह से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।