फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेड़ पर तार फेसिंग को लेकर चलीं गोलियां

विज्ञापन
पसौली में चली गोलियों के खोखे। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। सोमवार को छाता कोतवाली के गांव पसौली में खेत की मेड़ पर तार फेसिंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने तमंचों से फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन

गांव पसौली निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने खेत पर था। उसने खुले घूम रहे पशुओं को रोकने के लिए खेत की तार की फेंसिंग की थी। इसे लेकर उसके खेत के पड़ोसी ने विरोध किया और गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने पर वे जान बचाकर वहां से भाग आया और डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें