फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : बस स्टैंड से हर 10 मिनट में रवाना होगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि नए बस स्टैंड और आईएसबीटी से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में डिपो से 160 बसों का संचालन हो रहा है। वहीं अब 6 ई-बसें और आ गई हैं। इन बसों का संचालन भी रक्षाबंधन में किया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर तीन दिन तक महिलाएं निशुल्क आ-जा सकेंगी। सभी बसों में महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड से हर 10 मिनट में बस रवाना की जाएगी।

इस बार सबसे ज्यादा कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, फिरोजाबाद, नोएडा और दिल्ली के रूट पर विशेष रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि इस बार यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन



सुपरवाइजरों को निर्देश, महिलाओं को न हो परेशानी

डिपो के अधिकारियों ने बताया कि सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि बसों में किसी प्रकार की धक्कामुक्की नहीं होने पाए। सीटों के हिसाब से यात्रियों को बैठाया जाए। सफर के दौरान किसी महिला यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिए। चालक-परिचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि महिलाएं मार्ग में जहां उतरना चाहें, उन्हें वहां ही छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें