फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मावा, घेवर, पनीर और दूध समेत कुल 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मंगलवार को भी अभियान चलाया गया। टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों से मावा, घेवर, पनीर और दूध समेत कुल 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मंगलवार को टीम ने अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में टीम का फोकस घेवर, मावा, मिल्क केक आदि पर रहा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह ने चंदनवन से खोए का और पुराने एआरटीओ ऑफिस के पास स्थित मिठाई की दुकान से घेवर का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बाजना स्थित विनोद डेयरी और कृष्णा पनीर भंडार से पनीर का एक-एक और मांट से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश द्वारा सिविल लाइंस स्थित ढाबे से पकी हुई दाल का, चंदनवन से खोए का और राष्ट्रीय राजमार्ग नवादा स्थित मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंंद्र सिंह ने टाउनशिप स्थित मिठाई की दुकानों से घेवर और मिल्क केक व खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने पुराने एआरटीओ ऑफिस के पास स्थित मिठाई की दुकानों से घेवर और पेड़े के नमूने लिए। बलदेव में घेवर के दो और राया से सोनपापड़ी का एक नमूना, राधा वल्लभ मंदिर वृंदावन के पास से कलाकंद के दो और गौतम पाड़ा से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें