फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी के मौसम में वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम के स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को थाना हाईवे से लेकर नरहौली (भरतपुर) तक यातायात व्यवस्था में सुधार और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सर्दी के मौसम में रोड और चौक-चौराहों पर दुर्घटना से बचने के लिए रेडियम लगाने को कहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राहगीरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां-जहां अवैध कट बनाए हैं। ये तत्काल प्रभाव से बंद किए जाए। साथ ही अवैध कटों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर झाड़ियों की कटाई-छटाई व साफ-सफाई और सर्दी के मौसम में सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली, व्यावसायिक वाहन और स्कूली वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने को कहा है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कुमार सिंह, एआरटीओ राजेश राजपूत, एनएचएआई, एक्सप्रेस वे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें