फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पेड़ पर चढ़ा मिला अजगर

विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा मिला अजगर - फोटो : mathura
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। कस्बे के बिजवारी मार्ग पर जामुन के पेड़ पर एक अजगर को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम सिंह ने सबसे पहले पेड़ की शाखाओं में अजगर को लिपटा देखा। उसने भागकर अन्य लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप-बिच्छू निकलना आम है, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहले कभी नहीं देखा। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फीट बताई जा रही है। ग्रामीण की भीड़ हटते ही अजगर पेड़ से उतरकर चला गया। खेतों में बच्चों और मवेशियों को लेकर सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अजगर को पकड़वाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें