फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि विशेष: ब्रजवासियों के आग्रह पर वृंदावन में रुक गए थे देवरहा बाबा, आश्रम में की गई साधु सेवा

Wed, 14 Jun 2023 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में ब्रजवासियों के आग्रह पर देवरहा बाबा वृंदावन में रुक गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर आश्रम में संत-महंतों का विद्वत सम्मेलन हुआ। साथ ही साधु सेवा की गई।
 
विज्ञापन
देवरहा बाबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित आश्रम में ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा की पुण्यतिथि एवं योगिनी एकादशी मनाई गई। इस उपलक्ष्य में यमुना पार स्थित देवराह बाबा के आश्रम में संत-महंतों का विद्वत सम्मेलन हुआ। इस मौके पर साधु सेवा की गई। त्रिदिवसीय उत्सव के दौरान बाबा की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।

एक छोटी मचान बनाई गई

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष देवदास महाराज (बड़े सरकार) ने कहा कि बाबा कभी एक स्थान पर नहीं रहते थे। जब वृंदावन आए तो ब्रजवासियों ने उन्हें रोक लिया और यहीं बस जाने की जिद की, जिसे बाबा ने मान लिया। तभी एक छोटी मचान बनाई गई। इसे बाद में बड़ा बनाया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

बाबा के देश व समाज के लिए अनेक कीर्तिमान हैं

स्वामी सुतीक्षणदास देवाचार्य व बाबा बलरामदास महाराज ने कहा कि बाबा के देश व समाज के लिए अनेक कीर्तिमान हैं। आचार्यकुटी के अध्यक्ष राम प्रपन्नाचार्य, महंत बिहारीदास भक्तमाली, व्यवस्थापक महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य ने भी विचार रखे। महंत रामकृपाल, महंत फूलडोल बिहारीदास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें