फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर पालिका ने पहले दिन गृह और जल कर के 60 हजार रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका प्रशासन ने गृह और जलकर की वसूली के लिए कर्मचारियों की आठ सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। टीम ने पहले दिन 60 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की। वहीं डिमांड नोटिस जारी होने से बकाएदारों में खलबली मची हुई है। वह नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में करीब आठ हजार से अधिक निजी एवं सरकारी भवन हैं। इनसे पालिका प्रशासन गृह-जलकर के रूप में करीब 60 लाख प्रतिवर्ष की वसूली करती है। मंडी समिति समेत कई बकाएदारों पर गृह व जल कर काफी रुपया बकाया है। कई सरकारी और निजी भवन भी इसमें शामिल हैं।

चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने टैक्स कलेक्टरों की बैठक कर गृहकर-जलकर की बकाया वसूली पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने कर विभाग के टैक्स कलेक्टरों की आठ सदस्यीय टीम बनाई है। कर अधीक्षक अनिरुद्ध भारती को बड़े बकाएदारों की सूची बनाने को कहा है। टीम ने मंगलवार को वसूली अभियान शुरू कर दिया। कर लिपिक सूरजपाल के नेत़ृत्व में चेतराम फौजदार, सुशील कुमार, दिगंबर सिंह, मोहन कुमार, दीपक सोनी, राजू आदि ने अग्रसेन तिराहे से लेकर शेरगढ़ चौराहे तक 60 हजार रुपये की वसूली की।
विज्ञापन


-गृह व जलकर के बकाएदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वसूली के लिए टीम भी गठित कर दी गई हैं। कर अदा न करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, कोसीकलां।
फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें