फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के साथ पं. दीनदयाल का दो दिवसीय वर्चुअल जन्मोत्सव शुरू

विज्ञापन
दीनदयालधाम में हवन करते कैबिनेट मंतेरी चौ. लक्ष्मीनारायण व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम स्मारक भवन में दो दिवसीय वर्चुअल जन्मोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हवन वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
विज्ञापन

हवन के यजमान डॉ. कमल कौशिक, रामाकांत उपाध्याय, मनीष गुप्ता सपत्नीक हवन में रहे। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं समिति पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर भावांजलि अर्पित की। आचार्य विपिनबिहारी आर्य व भुवनेश के हवन कराया। महेंद्र कुमार, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, निदेशक सोनपाल, स्मृति महोत्सव अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, राजवीर दीक्षित, मुकेश शर्मा, सांसद सुनील शर्मा, निरुपम भार्गव, नरेंद्र पाठक, जगमोहन पाठक, सालिगराम बटिया, सतीश पचौरी, राजदर्शन पचौरी आदि मौजूद थे।
इधर, वर्चुअल हुई सार्वजनिक सभा में विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश चंद्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र थे। उन्होंने बचपन से ही कठिनाइयों के बीच पढ़ाई की थी। मुख्य वक्ता अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा कि पं. दीनदयाल ने एकात्म मानव दर्शन के विचार में समाज के सामने समाज का समग्र चिंतन रखा है।
विज्ञापन

अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन भारत के आध्यात्म का मूल प्राण है। महामंडलेश्वर प्रकाशानंद ने आशीर्वचन दिया। सार्वजनिक सभा का फेसबुक और जूम एप पर सीधा प्रसारण किया गया। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, यतींद्र, निदेशक सोनपाल, निदेशक केशवधाम ललित कुमार, विभाग प्रचारक गोविंद जी, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख राजवीर दीक्षित, विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दिनेश चंद्र ने की। धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार टैंटीवाल ने एवं संचालन महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें