फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर टूटा कोविड-19 की सुरक्षा चक्र.............

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेड जोन में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देश की जनपद में धज्जियां उड़ा दी गई हैं। जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर कोविड-19 सुरक्षा चक्र भी नजरंदाज कर दिया है। न तो सैनिटाइज की व्यवस्था है न मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसकी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने की है।
विज्ञापन

जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब सवा तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। इन केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने चिंता जाहिर की है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी शिकायत में कहा है कि चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाएं हैं। यहां कक्षों में निर्धारित से अधिक परीक्षक बैठाए जा रहे हैं। पीने लिए ठंडा पानी भी नहीं है। सफाई आदि की व्यवस्था भी नहीं है। यही हाल अन्य केंद्रों का है। ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में कोविड-19 को लेकर दिए गए सुरक्षा के उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें