मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में केपीएल सीजन 2 में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : mathura
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट अकेडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा किड्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन चल रहा है। सोमवार को पहला मैच प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स और शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ के बीच खेला गया।
प्रीमियम एक्वाटेक पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 241 रन बनाए। हनी यादव ने 108 रन और दुर्गा प्रसाद ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ 20 ओवर में 65 रनों पर ऑलआउट हो गई। 176 रनों से प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स ने जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हनी यादव को दिया गया।
दूसरा मैच लेंस स्पोर्ट्स और बलदेव ब्लास्टर के बीच खेला गया। बलदेव ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। ध्रुव ने 86 रन और विनय भारद्वाज ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेंस स्पोर्ट्स 20 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ध्रुव को दिया गया।