फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी ने उदयपुर घटना की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने उदयपुर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह देश में नफरत का माहौल बनाया है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद है कि चंद घंटों में पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों को पकड़ लिया जाता है। मैं चाहता हूं कि इसके पीछे जो भी अपराधी हों उन्हें भारत के कानून के हिसाब से कड़ी से कड़ी सजा मिले और इसके पीछे जो लोग हों उनको भी कठोर सजा मिले।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचने पर प्रमोद तिवारी को मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। वृंदावन पहुंचे तिवारी का पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन पारीख, मथुरा महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, मम्मू गोस्वामी, चंद्रमोहन जायसवाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें