फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मोटर ड्राइविंग सेक्शन में हवलदार की पोस्ट पर तैनात सैनिक का शव सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। थाना सदर बाजार पुलिस ने सैन्य अधिकारियों की सूचना पर सैनिक का पोस्टमार्टम कराया। सैनिक मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

गंभीरपुरा थाना रूरा कानपुर निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र मैकू लाल आर्मी की 450 यूनिट में हवलदार की पोस्ट पर तैनात था। वह विभाग के आर्मी कैंपस में ही रहता था। सोमवार सुबह जब आर्मी कैंपस में सैनिक निकले तो उसके शव को कैंपस में ही एक पेड़ से लटका पाया। उसके गले में रस्सी का फंदा लटका हुआ था। शरीर पर आर्मी की नाइट ड्रेस थी। शव के लटके होने की सूचना सैन्य अधिकारियों ने थाना सदर बाजार पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि 450 यूनिट के मेजर द्वारा थाना सदर बाजार में इसकी लिखित सूचना दी है। जिसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें