फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से मरीज को लौटाया तो डॉक्टरों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार की शाम सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने सरकारी अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने सीएमओ सहित तीनों सीएमएस के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे किसी भी मरीज को वापस न किया जाए। यदि कोई गंभीर या घातक मरीज है तो उसको भर्ती कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि जिला अस्पताल, सौ शैय्या वृंदावन, जिला महिला अस्पताल किसी मरीज को वापस करते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कोई प्राइवेट नर्सिंग होम या क्लीनिक यही प्रक्रिया अपनाता है तो उसके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने सीएमओ डॉ. शेर सिंह से नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम एवं तीनों सीएमएस के पर्सनल एवं व्हाट्सएप नंबर को सार्वजनिक कराएं। जिससे कोई भी मरीज समस्या आने पर उनके मोबाइल नंबरों से संपर्क कर सके।
डीएम ने निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में 24 घंटे 108 की दो एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी और इनके प्रभारी का नंबर भी सार्वजनिक किया जाए, जिससे मरीज को जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

सीएमओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी चिकित्सालय एवं प्राइवेट संस्था लापरवाही बरतेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, सीएम मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर शेर सिंह सहित तीनों चिकित्सालय के सीएमएस भी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
कंट्रोल रूम नंबर स्वास्थ्य विभाग 0565.2471914, 2970373, 2970374,
सीएमओ डॉ. शेर सिंह 919451459066,
एंबुलेंस प्रभारी डॉ. प्रवीन भारती 917500402100,
सौ शैय्या अस्पताल वृंदावन सीएमएस डॉ. केके गुप्ता 9412316348,
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी भास्कर 9837266465,
महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर एस मौर्या 9412777990
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें