फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में 6 दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी यानि छह दिसंबर को मथुरा में पुलिस अलर्ट है। किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने ड्रोन से बाजार और घरों की छतों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संदिग्ध महिला गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखाई दे रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही हिंदूवादी नेता भी घरों में नजरबंद किए गए हैं। पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन





मथुरा में 6 दिसंबर को लेकर पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से सतर्क रही। जन्मभूमि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अलावा जन्म भूमि और शाही ईदगाहमस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर लोगों की चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें