जवाहर बाग की घटना के बाद मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को नयति में घायलों को देखा तो आफीसर कालोनी में शहीद एसपी के परिवारीजनों को सांत्वना दी। इसके बाद करीब 10:30 बजे जब घटना स्थल जवाहर बाग का जायजा लेने के लिए तहसील के निकट पहुंचीं तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
भाजपाइयों ने इस दौरान काफी जद्दोजहद की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी। तहसील परिसर से सटे जवाहर बाग जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें इससे आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद सांसद हेमामालिनी वापस लौट लीं।