फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे भाइयों को गोली मारने के आरोप में पांच चचेरे भाई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फुफेरे भाइयों को गोली मारकर घायल करने वाले पांच चचेरे भाइयों के खिला थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाईवे पुलिस ने दबिश दी, पर कोई भी नामजद हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

रामू पुत्र राधाचरण निवासी बाद फुफेरे भाई पोहपा पुत्र खूबी सिंह निवासी ढोकलावास (सुरीर) के साथ शनिवार की रात जुनससुटी से बाइक पर गांव लौट रहा था। तारसी बांबे के पास घात लगाए हमलावरों ने गोलियां दाग दीं। रामू के पेट में गोली पार हो गई, जबकि पोहपा के कंधे पर गोली लगी। हाईवे पुलिस ने दोनों घायलों को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल रामू के भाई लक्ष्मण ने गांव के अशोक, मनोज, सूखा, दुर्गा और लौहरे निवासी बाद के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाईवे पुलिस ने नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दीं, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पांच चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें