तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां स्थित गोपाल बाग नहर की पटरी पर शुक्रवार रात पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद सात साल से फरार 25 हजार के इनामी एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने पर उपचार के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया। इसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम छह माह से लगी हुई थी। पुलिस को उसके हरिद्वार में साधु बनकर फरारी काटने की जानकारी मिली तो स्वाट टीम ने खुद साधु वेश में धारण कर उसकी रेकी की।
अभय शर्मा ने गोपाल के विषय में जानकारी जुटाई तो कोई भी ताजा फोटो, पता और मोबाइल नंबर नहीं मिला। उसक मां से पूछताछ की तो पता लगा कि वह मोबाइल नहीं रखता है। मां ने सिर्फ हरिद्वार, केदारनाथ, बद्रीनाथ में से किसी एक स्थान पर बाबा वेश में रहने की जानकारी दी। इस पर उसका स्केच जारी कराया गया।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: पर्यटन मंत्री की जन सुनवाई में गूंजे जमीनों पर कब्जे के मामले, एसडीएम को कब्जा हटाने के दिए आदेश
शुक्रवार रात को गोपाल शर्मा हरिद्वार से मथुरा आया। यहां तक स्वाट टीम उसके पीछे आई। कोसीकलां क्षेत्र में घुसते ही स्वाट टीम ने कोसीकलां पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस और एसओजी की टीम ने गोपाल की गोपाल बाग नहर की पटरी पर घेराबंदी की। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।