फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया बाल सुधार गृह

Mon, 06 Nov 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम से किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बाल अपचारी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपी को गांव के तिराहे से पकड़ लिया। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीन साल की मासूम शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका नाबालिग पड़ोसी वहां आया। बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर में ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन बाल अपचारी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्हें बच्ची बदहवास हालत में मिली। 

यह भी पढ़ेंः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बाल अपचारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया बाल अपचारी को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें